मिर्जापुर जिले के महुवरिया स्थित जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर बुधवार को माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ की ओर से प्रदर्शन किया गया। साथ ही जिला विद्यालय निरीक्षक को 11 सूत्री मांग व कैशलेस चिकित्सा सुविधा हेतु ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के दौरान जिला अध्यक्ष रितेश कुमार यादव, अनिल श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष मिथिलेश दुबे, संरक्षक तारा सिंह, कोषाध्यक्ष रोशन कुमार शुक्ला व जिला मंत्री धर्मेंद्र कुमार सिंह उपस्थित रहे।