फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अष्टभुजा और काली खोह में आपात स्थिति से निपटने का किया पूर्वाभ्यास

विंध्याचल स्थित अष्टभुजा और कालीखोह में स्थित रोपवे पर आपात स्थिति से निपटने और बचाव कार्य के लिए गुरुवार को पूर्वाभ्यास (मॉकड्रिल) किया गया। आपदा प्रबंधन, एनडीआरएफ, स्वास्थ्य विभाग, एनसीसी और अग्निशमन विभाग की टीमें शामिल रहीं। अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व शिव प्रताप शुक्ला की अध्यक्षता में सुबह 11 बजे मॉकड्रिल हुई। इस दौरान अचानक रोपवे फेल हो गया और ट्रॉली में कुछ लोग फंस गए। इसके अलावा रोपवे स्टेशन पर आग लग गई है। सूचना पाकर पहुंची टीमों ने रेस्क्यू कर प्रभावितों को बचाने और अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पाने का अभ्यास किया। इस मौके पर नायब तहसीलदार अरविंद पांडेय, चिकित्साधिकारी डॉ. वीरेंद्र और रोपवे प्रभारी संजय चौबे आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें