पूर्वांचल विकास परिषद के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित अमिताभ पांडेय के नेतृत्व में विंध्याचल स्थित मिर्जापुर नगर विधायक पंडित रत्नाकर मिश्रा के आवास पहुंचकर उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यकर्ताओं ने 396 विधानसभा क्षेत्र में लगातार किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की। सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए ईमानदारी से किए जा रहे प्रयासों के लिए विधायक के प्रति आभार जताया।