फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पल्लवी पटेल की चेतावनी जब तक डीएम-एसपी नहीं आएंगे, यहीं बैठी रहूंगी; VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Sat, 07 Mar 2026 06:39 PM IST

अपना दल कमेरावादी के जिलाध्यक्ष श्याम बहादुर पटेल पर पशु तस्करी की फर्जी प्राथमिकी दर्ज करने का आरोप लगाते हुए पार्टी की शीर्ष नेता व सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल शनिवार को जिला मुख्यालय कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन किया। पल्लवी पटेल ने कहाकि पार्टी के जिलाध्यक्ष को फर्जी तरीके से पशु तस्करी में फंसाया गया है। अन्य लोगों पर कार्रवाई नहीं की गई जो कि पशु आश्रय स्थल से पशु चोरी मामले में सीधे जिम्मेदार है। राजनैतिक द्वेष के कारण जिलाध्यक्ष को फंसाया गया है। सिटी क्लब से पैदल कचहरी होते कलेक्ट्रेट पहुंचे अपना दल कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। पल्लवी पटेल से बात करने पहुंचे एसडीएम सदर गुलाब चंद और सीओ लालगंज ने विधायक पल्लवी पटेल से ज्ञापन देने को कहा। इस पर पल्लवी पटेल ने कहाकि ज्ञापन दिया जा चुका है। वह जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मिलने के बाद ही यहां से जाएंगी। जब तक डीएम और एसपी नहीं आएंगे, तब तक वह यहीं बैठी रहेंगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें