मिर्जापुर (विंध्याचल)। अयोध्या के श्रीराम मंदिर में 25 नवंबर को होने वाले ध्वजारोहण कार्यक्रम का उत्साह विंध्याचल में भी देखने को मिल रहा है। देवरहा हंस बाबा आश्रम में दिन-रात देसी घी में बने बेसन के लड्डू तैयार कराए जा रहे हैं। हर आयोजन की तरह इस बार भी लड्डु का प्रसाद अयोध्या भेजने की तैयारी है। ट्रस्टी एके सक्सेना ने बताया कि 505 मन (20200 किलो) लड्डू बन रहा है। स्थापना दिवस के दिन अयोध्या में प्रसाद के रूप में यह वितरित होगा। लड्डू का भोग प्रभु श्रीराम को लगाया जाएगा। इसके बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद के रूप में वितरित किया जाएगा।