विंध्याचल धाम में चल रहे शारदीय नवरात्र की चतुर्थी तिथि पर मां भगवती दरबार में दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। गंगा स्नान करने के बाद नर नारियों और बच्चों ने बड़े श्रद्धा भाव से विंध्याचल धाम शीश नवाया माता का तरह-तरह के पुष्पों से किया गया दिव्य श्रृंगार का दर्शन पाकर श्रद्धालु निहाल हो उठे। घंटा घड़ियाल शंख ध्वनि के बीच पहाड़ावाली के जय- जय कार से मंदिर परिसर देवीमय हो उठा।