मेरठ में शीश का दानी समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट और सरस्वती मंदिर महिला समिति की ओर से नवरात्र के अवसर पर संयुक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन संकीर्तन और भजन-कीर्तन के साथ महिला शक्ति सम्मान और श्रृंगार सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉली गुप्ता मौजूद रहीं। ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल और अन्य पदाधिकारियों ने उन्हें दुर्गा प्रतिमा, स्मृति चिन्ह और पटका भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान महिलाओं ने देवी मां के नाम की मेहंदी लगाई, माता रानी के जयकारे लगाए और भक्ति गीतों पर नृत्य किया। कार्यक्रम में मंदिर की पुजारन रत्ना झा सहित मंजू गुप्ता, पायल गुप्ता, राधा सिंघल, विमला गुप्ता और प्रभा समेत कई महिलाएं मौजूद रहीं।