फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: साइड के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, 12 लोग घायल, पीआरवी पुलिस के सामने भी होती रही मारपीट

प्रत्युष शर्मा Updated Sun, 30 Nov 2025 12:10 AM IST

मेरठ। दौराला के रुहासा गांव में साइड मांगने के विवाद में बस चालक रुहासा गांव निवासी आरिफ व बाइक सवार चकबंदी गांव निवासी आकाश में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। आकाश ने फोन कर अपने पक्ष के लोगों को बुला लिया, जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। सूचना पर पहुंची पीआरवी ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस के सामने भी दोनों पक्षों में मारपीट होती रही। दोनों पक्षों की ओर से लगभग 12 लोग घायल हो गए। आरिफ खतौली स्थित एक स्कूल की बस चलाता है। शनिवार को आकाश अपनी बहन अलीगढ़ निवासी कोमल को सकौती छोड़कर वापस गांव लौट रहा था और रुहासा गांव में एक दुकान पर रुक गया। इसी बीच आरिफ बस लेकर गांव पहुंचा और साइड के लिए बाइक हटाने के लिए आकाश से कहा। साइड को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई, जो मारपीट में तब्दील हो गई। आकाश ने फोन कर अपने पक्ष के लोगों को बुला लिया। वहीं, आरिफ के साथ मारपीट होते देख उसके पक्ष के लोग भी आ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिस कारण गांव में अफरा तफरी का माहौल उत्पन हो गया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पीआरवी मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस के सामने भी दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे के साथ मारपीट करते रहे। पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को अलग कराया। घायल आरिफ, आकाश, गौरव, सुरेंदर, अंकुर, सौरभ, सोमपाल, मनोज, मूले, मुकेश, अंकित को पुलिस ने सीएचसी दौराला में उपचार के लिए भर्ती कराया है। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि आकाश की दादी चुन्नी देवी का निधन हो गया था, जिसकी तेहरवी में शामिल होने के लिए कोमल आई थी। कोमल को छोड़कर आकाश रुहासा गांव में रुक गया था। फिलहाल, दोनों पक्षों में से किसी की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है। मामले की जांच की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें