मेरठ। मवाना में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह को जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी के नेतृत्व में खादर क्षेत्र में आई बाढ़ से सम्बन्ध में ज्ञापन दिया। जिसमें बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में जिन लोगों के मकान बाढ में बह गये हैं उन सभी को पक्का मकान मुहैय्या कराया जाये, किसानों की फसलों के नुकसान का मुआवजा दिलाया जाये और किसानों के ऋण माफ कराए जाए ,जिन लोगों की जमीन गंगा में बह गई है उनको जमीन दिलाई जाये तथा मुआवजा भी दिलाया जाये।