मेरठ के हस्तिनापुर में मखदूमपुर मेले की तैयारियों का निरीक्षण करने के लिए कमिश्नर, डीआईजी, डीएम और एसएसपी ने साइट पर पहुंचकर व्यवस्था देखी। मेले के उद्घाटन में अब तीन दिन शेष हैं, ऐसे में अधिकारियों ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।