फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सेंट्रल मार्केट में महिलाओं का धरना दूसरे दिन भी जारी, नोटिस वापस लेने की मांग

Dimple Sirohi Updated Fri, 01 May 2026 03:05 PM IST

मेरठ के शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट स्थित तिरंगा चौक सेक्टर-2 में आवास विकास परिषद द्वारा लगाए गए नोटिस के विरोध में महिलाओं का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को बड़ी संख्या में महिलाएं धरना स्थल पर डटी रहीं और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना है कि बिना सुनवाई और पर्याप्त समय दिए मकानों व दुकानों पर नोटिस चस्पा कर दिए गए हैं। इससे उनके आशियाने और रोजगार पर संकट खड़ा हो गया है। महिलाओं ने प्रशासन से नोटिस तत्काल वापस लेने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं होगा, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने प्रशासन से वार्ता कर समस्या का समाधान निकालने की मांग भी उठाई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें