फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: हाईवे जाम करने की दी चेतावनी

सिंचाई विभाग द्वारा बनाए जा रहे गंगनहर के नए पुल के कार्य में बरती जा रही ढिलाई के विरोध में एक सप्ताह से भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा द्वारा मवाना में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश चौधरी धरना स्थल पर पहुंचे और सिंचाई विभाग के एक्सईएन प्रमोद सिंह तथा सहायक अभियंता करण सिंह को धरने पर बैठा लिया। अखिलेश ने कहा कि यदि 24 घंटे में अस्थायी पुल का निर्माण नहीं हुआ तो शुक्रवार को मवाना में हाईवे जाम करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें