मवाना में नवीन मंडी के पास ग्रीन लीफ मंडप में मवाना प्रीमियर लीग (MPL 2026) के संबंध में प्रेस वार्ता की गई। आयोजक अनुपम ने बताया कि MPL में क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ियों के चयन हेतु ट्रायल 2 एवं 3 अप्रैल को तहसील के पास मैदान में किए जाएंगे। 7 अप्रैल को ऑक्शन तथा 10 अप्रैल को लीग का उद्घाटन किया जाएगा। प्रेस वार्ता में प्रशांत पोसवाल, अर्जुन काली, मनीष गोला, मनोज बंसल, रोहित सागर, अनुज वर्मा, रोहित सराफ, बबल चौहान, गौरव शर्मा, संदीप भड़ाना, प्रमोद नागर और सौरभ नागर मौजूद रहे।