हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र के गांव लतीफपुर स्थित बड़े गुरुद्वारा साहिब में समाजवादी किसान-मजदूर सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सपा नेता किशोर वाल्मीकि और नरवैर सिंह खालसा के नेतृत्व में हुआ। अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष कर्मवीर गुमी ने तथा संचालन जुनैद कुरैशी ने किया। मुख्य अतिथि किसान नेता तेजिंदर विर्क रहे, जबकि पूर्व जज एवं नगीना लोकसभा सीट से पूर्व प्रत्याशी मनोज कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। तेजिंदर विर्क ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से किसान-मजदूर वर्ग परेशान है। सरदार सुरेंद्र सिंह फलोदिया, सरदार देवेंद्र खालसा, सरदार सतनाम सिंह, सरदार पलविंदर सिंह आदि उपस्थित रहे।