उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को विक्टोरिया पार्क स्थित मुख्य अभियंता प्रथम व द्वितीय पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम कार्यालय पर 14 सूत्रीय मांगों के निस्तारण को लेकर धरना दिया। साथ ही चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों का निस्तारण नहीं हुआ, तो अब उग्र आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे।