गांव पेपला स्थित वीएस फार्म में शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में 'विराट हिंदू सम्मेलन' का आयोजन किया गया। समाज के सामने खड़ी वर्तमान चुनौतियों और भविष्य की रणनीतियों पर गहन मंथन किया गया। मुख्य वक्ता प्रसिद्ध योग गुरु स्वामी कर्मवीर महाराज ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदू समाज की वास्तविक शक्ति उसकी एकता, अनुशासन और सांस्कृतिक चेतना में बसी है।