राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) की जिला युवा इकाई में संगठन विस्तार के तहत नई जिम्मेदारियों का वितरण किया गया। पल्लवपुरम फेस दो स्थित पूर्व पार्षद मनोज चौधरी के आवास पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। युवा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु चौधरी ने सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता ध्रुव त्यागी और माणिक चौधरी को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया। वहीं, प्रखर सहरावत एवं यशोधन सिंह राणा को जिला महासचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान लगभग 30 युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर संगठन को मजबूती प्रदान की। कार्यक्रम में युवा आरएलडी के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय पनवाड़ी, बाबूराम प्रजापति आदि मौजूद रहे।