श्री त्रिनेत्र धाम मंदिर में पांच दिवसीय आयोजन के दूसरे दिन देव-प्रतिमाओं का अन्नाधिवास कराया गया। बिजली बंबा बाईपास रोड स्थित द ग्रान्डे सोसायटी में चल रहे 'पंच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह' के द्वितीय दिवस के अंतर्गत सर्वतोभद्र मंडल पूजन, क्षेत्रपाल मंडल पूजन, वास्तु मंडल, पंचांग पीठ के साथ 64 योगिनी आदि मंडलों का विधिवत स्थापना व पूजन कराया गया।