आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आजाद सत्ता परिवर्तन यात्रा के दौरान मवाना पहुंचे। डॉ. भीमराव अंबेडकर और मिहिर भोज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि यात्रा का नाम है सत्ता परिवर्तन यात्रा और यह मैं नहीं कहता यह पूरा प्रदेश चाहता है। पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा पीड़ित नौजवान हैं। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है और प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार हो रहे पेपर लीक से उनका भविष्य प्रभावित हो रहा है।