फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: दशहरा पर्व को लेकर बाजार गुलजार, श्रद्धालुओं ने खरीदी पूजा सामग्री और रावण के पुतले

डिंपल सिरोही Updated Wed, 01 Oct 2025 09:16 PM IST

मेरठ के सरधना में गुरुवार को दशहरा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। बुधवार को बाजारों में पर्व को लेकर श्रद्धालुओं ने पूजा सामग्री की जमकर खरीदारी की, वहीं रामलीला मैदान में रावण और कुंभकरण के पुतले बनकर पूरी तरह तैयार हो गए हैं। श्रीरामलीला कमेटी के संयोजक शरद त्यागी ने बताया कि इस वर्ष पुतलों की ऊंचाई में वृद्धि की गई है। पिछले वर्ष रावण और कुंभकरण के पुतले 50-50 फुट ऊंचे थे, जबकि इस बार दोनों की ऊंचाई 60-60 फुट कर दी गई है। इसके अलावा पुतलों को विशेष आकर्षण देने के लिए अलग से जूती और मूंछें भी तैयार की गई हैं। पिछली बार केवल पेंट से मूंछें बनाई गई थीं, लेकिन इस बार इन्हें अलग आकार में दर्शाया गया है। बुधवार को बाजारों में भीड़ रही, विशेषकर अशोक की लाट और गंज बाजार में पूजा सामग्री, खिलौने और मिठाइयों की दुकानों पर लोगों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। दशहरा कार्यक्रम का शेड्यूल भी तय कर लिया गया है। शाम 6 बजे रामलीला मैदान में राम और रावण के बीच युद्ध का मंचन होगा। इसके साथ ही भव्य आतिशबाजी का आयोजन किया जाएगा, जो दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होगी। इसके बाद रात्रि लगभग 9 बजे रावण और कुंभकरण के विशाल पुतलों का दहन किया जाएगा। रामलीला कमेटी ने नगरवासियों से समय से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने और व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें