लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के किदवई नगर इस्लामाबाद में सोमवार देर रात कपड़ा कारोबारी इकबाल के मकान में आग लग गई। एक ही परिवार के छह लोगों की जलकर और धुएं से दम घुटने पर मौत हो गई। मंगलवार सुबह मकान में हर तरफ जला हुआ सामान और मातम नजर आ रहा था। डीएम वीके सिंह ने पूरी घटना मीडिया को बताई।