मेरठ के गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल में 18 सितंबर से इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर स्कूल प्रबंधन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. गोपाल दीक्षित, उप प्रधानाचार्य प्रभा राव और क्रिकेट कोच अतहर अली ने जानकारी दी। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों की टीमें हिस्सा लेंगी।