महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मिशन शक्ति अभियान के तहत सरधना नगर पालिका में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला ने महिला सुरक्षा योजनाओं के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर नगर क्षेत्र की महिला मोर्चा और श्रम सेवा समूह की सक्रिय महिलाओं को आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सरकारी हेल्पलाइन सेवाओं और सुरक्षा उपायों की जानकारी देना था।