इनरव्हील क्लब ऑफ मेरठ कैंट ने बुधवार को बिन्द्रा गर्ल्स जूनियर हाई स्कूल में ड्राइंग कम्पटीशन का आयोजन किया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रथम ग्रुप में कक्षा 3 से 5 में कक्षा 5 की पल्लवी ने प्रथम और कोमल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। द्वितीय ग्रुप में कक्षा 6 से 8 में कक्षा 7 की पिहू प्रथम और कक्षा 6 की प्रतिमा द्वितीय रहीं। विजेताओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया। वहीं सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिए गए।