फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: मोदीपुरम में फायर स्टेशन बनाने की मांग तेज, अग्निकांडों के बाद उठी आवाज

Dimple Sirohi Updated Mon, 04 May 2026 12:22 PM IST

दिल्ली, लखनऊ और गाजियाबाद जैसे बड़े शहरों में लगातार सामने आ रहे अग्निकांडों के बाद अब मेरठ में भी आग की घटनाओं को लेकर चिंता बढ़ गई है। पल्लवपुरम क्षेत्र के कृष्णा नगर डौरली में हुए भीषण हादसे के बाद स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने मोदीपुरम में स्थायी फायर स्टेशन बनाए जाने की मांग तेज कर दी है। व्यापार संघ अध्यक्ष देवेंद्र चौहान, कृष्णपाल और सरदार गुरशरण सिंह का कहना है कि गर्मी के मौसम में आग लगने की घटनाएं तेजी से बढ़ जाती हैं। लेकिन मोदीपुरम क्षेत्र में फायर स्टेशन नहीं होने के कारण राहत और बचाव कार्य में देरी हो जाती है। उन्होंने बताया कि आग लगने की स्थिति में फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मेरठ शहर या मवाना से आती हैं, जिससे मौके पर पहुंचने में काफी समय लग जाता है। तब तक आग विकराल रूप ले लेती है और भारी नुकसान के साथ जनहानि की आशंका भी बढ़ जाती है। स्थानीय लोगों के अनुसार मोदीपुरम एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक और व्यावसायिक क्षेत्र है। यहां सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय, शोभित विश्वविद्यालय सहित कई बड़े कॉलेज और हॉस्टल स्थित हैं। इसके अलावा अस्पताल, रैपिड रेल का कार्यालय, आलू अनुसंधान केंद्र और बासमती निर्यात विकास प्रतिष्ठान जैसे महत्वपूर्ण संस्थान भी इसी क्षेत्र में मौजूद हैं। ऐसे में लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द यहां स्थायी फायर स्टेशन स्थापित करने की मांग की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें