सेंट्रल मार्केट में सीलिंग की कार्रवाई को लेकर एक ओर व्यापारी दुखी हैं, तो दूसरी ओर राजनीति भी तेज़ हो गई है। व्यापारियों के बीच पहुंचे कांग्रेस महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा बीजेपी पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि जिसने लड्डू बांटे, उसे इस्तीफा दे देना चाहिए। इसके साथ ही सरकार से व्यापारियों की मदद के लिए मांग की।