मेरठ में आबू नाले की सफाई और जल प्रदूषण नियंत्रण को लेकर छावनी परिषद अध्यक्ष ब्रिगेडियर एसके सिंह और मुख्य अधिशासी अधिकारी जाकिर हुसैन ने क्षेत्र का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने नाले की वर्तमान स्थिति का जायजा लेते हुए सफाई कार्यों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि कासमपुर क्षेत्र में आबू नाले पर मिनी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) स्थापित करने की योजना तैयार की जा रही है। इस परियोजना का उद्देश्य नाले में गिरने वाले गंदे पानी का उपचार कर प्रदूषण को कम करना और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को सफाई कार्यों में तेजी लाने तथा प्रस्तावित मिनी एसटीपी योजना को जल्द अमल में लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नाले की नियमित सफाई और सीवेज प्रबंधन से क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था बेहतर होगी और स्थानीय लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा।