फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, जनगणना ड्यूटी में बदलाव की मांग

Dimple Sirohi Updated Mon, 04 May 2026 06:16 PM IST

मेरठ में आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश हस्तिनापुर (मेरठ) के बैनर तले सोमवार को बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि पहले दिए गए जनगणना ड्यूटी परिवर्तन के प्रार्थना पत्र पर अब तक कोई विचार नहीं किया गया है और न ही उनकी ड्यूटी में कोई बदलाव किया गया है। प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना है कि जनगणना कार्य के साथ-साथ विभागीय जिम्मेदारियों को निभाने में उन्हें कठिनाई हो रही है। उनका कहना है कि शासन के निर्देशों के अनुसार विभागीय कार्य प्रभावित न हों और सभी कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सकें, इसके लिए जनगणना ड्यूटी में बदलाव जरूरी है। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने प्रशासन से मांग की कि उनकी जनगणना ड्यूटी में परिवर्तन किया जाए, ताकि विभागीय कार्यों के साथ-साथ जनगणना का काम भी सही ढंग से पूरा किया जा सके। प्रदर्शन के दौरान सुनीता त्यागी, कुसुम, सुमन त्यागी, प्रियंका चौधरी, रेखा, मंजू, सुशीला, बबली और गीता चौधरी सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें