22 मार्च को जिले में होने वाली सहायक अभियोजन अधिकारी की प्रारंभिक परीक्षा को लेकर गुरुवार को चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के सुभाष चंद्र सभागार में बैठक आयोजित की गई। परीक्षा को सही तरीके से समाप्त कराने को लेकर दिशा निर्देश दिए गए। एडीएम सिटी व एसपी सिटी सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।