मेरठ के मवाना में मुबारिकपुर रोड पर स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक साउड की दुकान में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।आग की लपटें उठती देख आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। उन्होंने तत्काल दुकान मालिक दीपक को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही दीपक मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की भयावहता के कारण उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया।इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया। दुकान मालिक दीपक ने बताया कि वह शाम को 6.30 बजे दुकान बंद कर घर गया था पड़ोसियों ने उसे सूचना दी।उन्होंने बताया कि आग की चपेट में आकर दुकान में रखे एलईडी टीवी, पंखे और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। आग लगने से दुकान का सारा सामान जल गया। आग लगने से लगभग पांच लाख का नुकसान हुआ है।