चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के 38वें दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को डिग्री के साथ समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया। मुख्य अतिथि डॉ. हिमांशु पाठक ने कहा कि डिग्री केवल शैक्षणिक उपलब्धि नहीं, बल्कि सामाजिक दायित्व निभाने का संकल्प भी है। उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने युवाओं से शिक्षा का उपयोग समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारत की युवा शक्ति विकसित भारत के निर्माण की सबसे बड़ी ताकत है।