फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सरधना में थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से 12 वर्षीय बालक की मौत

Dimple Sirohi Updated Thu, 02 Apr 2026 10:25 PM IST

सरधना थाना क्षेत्र के मढियाई गांव के जंगल में गुरुवार देर शाम थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। नानू निवासी फरीद (12) पुत्र मुक्करम गुरुवार शाम गांव के ही नदीम व अन्य लोगों के साथ मढियाई गांव के जंगल में गया था, जहां थ्रेसर मशीन से सरसों की कटाई की जा रही थी। इसी दौरान फरीद अचानक मशीन की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीण उसे तुरंत कस्बे के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से चिकित्सकों ने उसे सीएचसी रेफर कर दिया। सीएचसी पहुंचने पर डॉक्टरों ने बालक को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में शोक की लहर है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें