फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: किसान गोष्ठी में गन्ना फसल में रेड-रॉट और कीट नियंत्रण की दी जानकारी

Pratyush Sharma Updated Mon, 25 May 2026 11:21 PM IST

मेरठ। लावड़ के दौराला चीनी मिल क्षेत्र के लावड़ जोन के गांव जमालपुर में शनिवार को किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें गन्ना किसानों को फसल सुरक्षा, रोग नियंत्रण और आधुनिक खेती तकनीकों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने किसानों को गन्ना फसल में लगने वाले रोगों और कीटों से बचाव के उपाय बताए। गोष्ठी का आयोजन कृषक नितेश शर्मा के यहां किया गया, जिसका संचालन सहायक महाप्रबंधक जेपी तोमर ने किया। वरिष्ठ प्रबंधक अभिषेक तोमर ने किसानों को गन्ना फसल में रेड-रॉट (लाल सड़न) रोग के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए इसके बचाव के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि समय रहते रोग की पहचान और नियंत्रण से फसल को बड़े नुकसान से बचाया जा सकता है। गन्ना विकास प्रबंधक डॉ. प्रणव राणा ने खेतों में लग रहे टॉप बोरर कीट और स्मट रोग की जानकारी देते हुए किसानों को आवश्यक खाद एवं उर्वरकों के संतुलित प्रयोग की सलाह दी। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने पर उत्पादन में वृद्धि संभव है।सहकारी गन्ना समिति दौराला के सचिव प्रदीप कुमार ने किसानों को गन्ना बकाया भुगतान की उपलब्धता के बारे में जानकारी दी। वहीं, गन्ना परिषद दौराला के ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक सुधीर कुमार ने गन्ना विकास समितियों में उपलब्ध कृषि यंत्रों और पर्यावरण संरक्षण संबंधी योजनाओं की जानकारी दी।जोन इंचार्ज अरुण कुमार ने किसानों को गन्ना प्रजातियों की पहचान, ट्रेंच विधि से बुवाई और उससे होने वाले लाभों के बारे में बताया। उन्होंने ट्रेंच विधि से बोई गई फसल की देखरेख और कीट नियंत्रण के उपाय भी समझाए। मौके पर किसानों को टॉप बोरर नियंत्रण के लिए लाइट ट्रैप और फेरोमोन ट्रैप भी उपलब्ध कराए गए। इस दौरान विपिन, मुन्नू प्रधान, महताब, सुहेब, भीम, विनोद, विक्रम, रवि, संदीप आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें