मेरठ कॉलेज के संस्कृत विभाग और राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से मंगलवार को बड़े मंगल के पावन अवसर पर विधि विभाग में हवन-पूजन कराया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. युद्धवीर सिंह और नूपुर गोयल विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने हवन-पूजन में भाग लिया और भंडारे में भी शामिल हुए। इस अवसर पर भाजपा नेता विवेक रस्तोगी, अंकित चौधरी, राहुल कुमार, सतीश कुमार और संदीप सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।