मेरठ। इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज में मंगलवार को विश्व रचनात्मकता एवं नवाचार दिवस पर आईआईसी सेल द्वारा रेजिन आर्ट कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, नवाचार और कौशल विकास को बढ़ावा देना था। प्राचार्य प्रो. अनीता राठी के निर्देशन में ब्लैस्ड फुल आर्ट स्टूडियो की संचालक शिवानी मित्तल ने मुख्य वक्ता के रूप में रेजिन आर्ट की सामग्री, सावधानियां और तकनीकें सिखाईं। प्रायोगिक सत्र में विद्यार्थियों ने स्वयं रेजिन उत्पाद बनाए। इस आयोजन में विद्यार्थियों, महाविद्यालय की प्रवक्ताओं और कला प्रेमियों ने सक्रिय भाग लिया। कार्यक्रम वाणिज्य एवं गृह विज्ञान विभाग के सहयोग से संपन्न हुआ। डॉ. मनी भारद्वाज ने इसका संचालन किया।