मेरठ। एनवायरमेंट क्लब द्वारा शनिवार को अपने प्रदूषण पर वार अभियान के तहत मेरठ सिटी पब्लिक स्कूल में जागरूकता सत्र आयोजित किया। जिसमें छात्रों से वायु प्रदूषण की रोकथाम हेतु संवाद किया गया। क्लब संस्थापक सावन कनौजिया ने कहा कि लगातार बढ़ते वायु प्रदूषण पर यदि विचार नहीं किया तो हर व्यक्ति को अपने कंधों पर ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर घूमना पड़ेगा। छात्रों को वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए कूड़ा ना जलाने व ना ही जलाने देने, सार्वजनिक वाहनों का अधिक प्रयोग करने, पेड़- पौधों पर पानी छिड़काव व प्लास्टिक, टायर, रबर ना जलाने के लिए प्रेरित किया गया। स्कूल के 600 से अधिक छात्रों को वायु प्रदूषण से निपटने व रोकथाम के लिए जागरूक नागरिक होने का कर्तव्य निभाने की शपथ दिलाई गई। स्कूल प्रधानाचार्या वीनू अग्रवाल ने हानिकारक गैसों से बनी स्मॉग की स्थिति से बचने हेतु उपयुक्त समय पर अधिकाधिक पेड़ लगाने को भी प्रेरित किया। साथ ही क्लब के अभियान की सराहना करते हुए, दस वर्ष पूर्ण होने की शुभकामनाएँ भी दीं। इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्या वीनू अग्रवाल, क्लब संस्थापक सावन कनौजिया, मयंक टम्टा, सारिका, पूजा गुप्ता, अन्नू शर्मा, अवि जैन, राखी बनर्जी, कोमल जैन आदि मौजूद रहे।