फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: ऊर्जा भवन में हुई जन सुनवाई में उपभोक्ताओं की समस्याओं का किया गया निस्तारण

प्रत्युष शर्मा Updated Tue, 03 Feb 2026 09:36 PM IST

मेरठ। साकेत स्थित ऊर्जा भवन परिसर में मंगलवार को जन सुनवाई कैंप लगाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में बिजली उपभोक्ता अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। इस दौरान अधिकारियों ने उपभोक्ताओं की शिकायतों को मौके पर ही सुनकर उनका त्वरित समाधान किया। जन सुनवाई के दौरान बिजली बिल में गड़बड़ी, मीटर खराबी, नया कनेक्शन, कम वोल्टेज, बार-बार बिजली कटौती और लाइन शिफ्टिंग से जुड़ी लगभग 16 से अधिक शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। कैंप में विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने एक-एक कर उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया। जटिल मामलों में संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए गए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें