फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: किसान भवन में जाने से रोके गए किसान, भाकियू कार्यकर्ताओं ने सड़क पर धरना देकर जताई नाराजगी

डिंपल सिरोही Updated Wed, 24 Sep 2025 12:16 PM IST

मेरठ में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को किसान दिवस की बैठक में शामिल होने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। इससे नाराज कार्यकर्ता कुटिया चौराहे से पहले वाले चौराहे पर धरने पर बैठ गए। धरने पर बैठे किसानों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। उनका कहना था कि किसान दिवस पर अगर किसानों को ही बैठक में शामिल होने से रोक दिया जाएगा, तो यह किसानों का अपमान है। किसानों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी आवाज़ दबाने की कोशिश की गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। मौके पर पुलिस बल तैनात रहा और अधिकारियों ने किसानों को समझाने का प्रयास किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें