UP के Meerut में मंगलवार को JEE Main की परीक्षा की गई है। गंगानगर स्थित IIMT विश्वविद्यालय में सुबह नौ बजे से परीक्षा का आयोजन किया गया। सुबह 7:30 बजे से सेंटर पर अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाना शुरू हो गया था। मेन गेट पर थर्मल स्कैनिंग के बाद सभी को मास्क और ग्लव्स दिए गए। परीक्षा को लेकर गेट के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग घेरे बनाए गए थे।