मेरठ में सरधना में भटियारी सराय इलाके में पशु कटान को लेकर बवाल हो गया। पशु कटान की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस और लोगों के बीच काफी हंगामा हुआ। लोगों ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की और हाथापाई भी की। इस दौरान मौके पर बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद और भाजपा कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर हंगामा किया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।