फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात करने जा रहे युवक की कार पलटने से मौत, VIDEO

मऊ के कोपागंज थाना क्षेत्र के कटवासं गांव निवासी मुन्ना राजभर के लड़के की बारात में वृहस्पतिवार की शाम बलिया जिले के खूंटा बहोरवा गांव के रविन्द्र राजभर के घर गई थी।उसी बारात में शामिल होने कोपागंज थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर बाबुपुर गांव के बनसप्ति पुरवा निवासी रामप्रसाद राजभर उर्फ बबलू राजभर पुत्र स्वर्गीय रामबचन राजभर उम्र 22 वर्ष अपने चार दोस्त विकास, प्रशांत,दिलीप प्रिंस राजभर के साथ कार से जा रहा था।वह जैसे ही बलिया जिले इब्राहिमपट्टी के खूटा बहोरवा नहर मार्ग पर पहाड़पुर गांव के पास पहुंचा था तभी मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे दबने से रामप्रसाद राजभर गंभीर रूप से घायल हो गया।बाकी सभी दोस्त भी घायल हो गए।आनन-फानन में लोगों ने मऊ स्थिति एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया जहा डाक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया। मृतक परिवार का एक कमाई पुत्र था।दो वर्ष पहले पिता का भी मार्ग दुघर्टना में मौत हो चुकी है। मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें