फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मऊ में एसपी ने थाने के रजिस्टर को खंगाला, गैंगेस्टर, गुंडा एक्ट, एचएस में त्वरित कार्यवाही का दिया निर्देश

प्रगति चंद Updated Wed, 18 Sep 2024 07:21 PM IST

पुलिस अधीक्षक इलामारन जी ने बुधवार को मुहम्मदाबाद गोहना थाना का औचक निरीक्षण किया। एसपी ने थाना कार्यालय के त्यौहार रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, जनसुनवाई रजिस्टर, आदि की गहनता से जांच किया। अभिलेखों को समय से पूरा करने व गैंगेस्टर, गुंडा एक्ट, एचएस में त्वरित कार्यवाही का निर्देश दिया। सीसीटीएनएस शाखा, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, बंदीगृह, बैरक, भोजनालय, आरओ वाटर की जांच करने के बाद महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला आरक्षी से भी बात किया। प्रार्थना पत्रों को गंभीरतापूर्वक सुनने तथा निस्तारण के बाद नियमित फीडबैक लेने का निर्देश दिए। परिसर में साफ सफाई उच्च स्तर का बनाए रखने के लिए प्रभारी निरीक्षक मुहम्मदाबाद व अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण को कहा। वादी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में वादियों से वार्ता की। उनकी समस्याओं को पूछा। क्षेत्राधिकारी को कुछ मामलों को देकर उससे निपटारे करने को कहा। इसी क्रम में जिले के सभी थानों पर क्षेत्राधिकारियों की मौजूदगी में वादी दिवस में थाने पर आने वाले लोगों की समस्या का सुना।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें