फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन बाद हटा राज्य राजमार्ग से पोल और बास, दूसरे हादसे को दे रहा दावत, VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Sun, 10 May 2026 03:24 PM IST

राज्य राजमार्ग 34 पर भंवरेपुर गांव के पास बीते बुधवार को तेज आंधी और बारिश के बीच दो को और बस झुक गए थे। राज्य राजमार्ग का एक लेन, जो करीब 40 फीट चौड़ा है। पोल और बास के झुकने से सिमट कर महज 8 फिट हो गया था। इस बीच बीते दिनों वहां पर दो बाइक सवार भी पोल के टकराने से घायल हो गए थे। दो दिन बाद बिजली निगम चैतन्य हुआ और बास को काटकर पोल को वहां से हटा दिया गया। उसे महज 50 मीटर की दूरी पर एक और पोल लटका हुआ है, जो लगातार हादसे को दावत दे रहा है। लटके पोल को सही करने की अभी तक कोई कवायद नहीं शुरू हुई है। मुहम्मदाबाद गोहना से नगर के जहांगीराबाद तक लगाए गए पोल और तीन तारों पर करीब दस साल बाद भी विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। यह पोल किस उद्देश्य से लगाए गए हैं, यह भी अबूझ पहेली बना हुआ है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें