फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी मऊ बोले- अपराध पर नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता, VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Wed, 01 Apr 2026 05:15 PM IST

जनपद के नवागत एसपी कमलेश बहादुर ने मंगलवार की देर शाम को जिले के एसपी का कार्यभार ग्रहण किया। इसके पहले वह गौतम बुद्ध नगर में कमांडेट 49 बटालियन में पीएससी में सेवा दे रहे थे। कार्यभार ग्रहण करने के बाद पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सख्त एवं आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा और पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष बल दिया जाएगा। इसके लिए जल्द ही सभी क्षेत्राधिकारी के साथ बैठक कर आगामी रणनीति तय होगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें