नगर के सहादतपुरा स्थित हिंदुस्तान टेंट हाउस के गोदाम में शुक्रवार की रात अज्ञात कारण से आग लग गई। जिसमें लाखों का नुकसान हो गया। आग लगने की सूचना लोगों ने अग्निशमन विभाग को दी जिसके बाद अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने वहां पहुंचकर घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने की घटना के बाद आसपास के दुकानों के गोदाम को लोगों ने खाली कराया जिससे एक बड़ी घटना टल गई। वहीं गोदाम के मालिक ने बताया कि गोदाम में रखा सोफा, टेंट,वीआईपी कुर्सी सहित पूरा टेंट का सामान जलकर बर्बाद हो गया।