फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: घोसी चीनी मिल का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

Pragati Chand Updated Tue, 02 Jun 2026 11:56 AM IST

मऊ में जिलाधिकारी आनंद वर्धन ने सोमवार को दी किसान सहकारी चीनी मिल घोसी का निरीक्षण कर मिल की वर्तमान स्थिति, उपलब्ध संसाधनों, मशीनरियों, बॉयलिंग हाउस तथा उत्पादन क्षमता का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मिल के उपसभापति रजनीश राय एवं प्रबंधन तंत्र के अधिकारियों से जानकारी लेने के बाद चीनी मिल के संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। जिलाधिकारी आनन्द वर्धन ने चीनी मिल परिसर में निरीक्षण के दौरान मिल परिसर में स्थापित मशीनरी, उत्पादन इकाइयों, गोदाम में चीनी स्टॉक तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जांच कर उन्होंने अधिकारियों से मशीनों की कार्यक्षमता, रखरखाव, उत्पादन क्षमता तथा भविष्य की योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। मिल परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं का भी निरीक्षण किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें