मऊ के घोसी तहसील क्षेत्र के गोविंदपुर टंगुनिया गांव में सार्वजनिक संपत्ति पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। गांव के ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के समीप स्थित प्राचीन तालाब को कुछ लोग पाटकर उस पर कब्जा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि तालाब खत्म होने से जल निकासी प्रभावित होगी और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है। ज्ञापन देने वालों में सुनील, उमाशंकर, लालबिहारी, मंजू, मंशा, गिरिजा, मीना और सविता सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।