फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला बचत अधिकारी के विरोध में अभिकर्ताओं ने किया धरना, VIDEO

जिला बचत अधिकारी के विरोध में कलेक्ट्रेट पर बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय अल्प बचत अभिकर्ता संघ के तत्वावधान में अभिकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। साथ ही जिलाधिकारी को नौ सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। धरना प्रदर्शन के दौरान अभिकर्ताओं ने आरोप लगाया कि जिला बचत अधिकारी द्वारा उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। अभिकर्ताओं ने आरोप लगाया कि जिला बचत अधिकारी द्वारा अभिकर्ताओं के एजेंसी के नवीनीकरण के लिए पैसा मांगा जाता है। इसके साथ ही अभिकर्ताओं का अस्थायी नवीनीकरण आदेश जारी किया जा रहा है। जिससे सभी अभिकर्ता आहत हैं और अपनी एजेंसी छोड़ने को मजबूर हैं। धरना प्रदर्शन के दौरान मुख्य रुप से प्रमोद कुमार शुक्ल ,अमरनाथ सिंह, वीरेंद्र पांडेय,आशा,मीरा सिंह, भोला सिह, परमेश्वर पांडेय सूर्यमुखी चौरसिया उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें