फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: युवक को अज्ञात वाहन ने राैंदा...शव के उड़ गए चिथड़े, लोगों का फूट पड़ा आक्रोश

मथुरा के थाना रिफाइनरी 9 नंबर गेट के सामने दर्दनाक हादसा हुआ। युवक को अज्ञात वाहन ने राैंद दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शव के चिथड़े उड़ गए। घटना को लेकर परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने सर्विस रोड पर जाम लगा दिया। गांव बेरी निवासी युवक शादी समारोह में शामिल होकर लाैट रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। युवक का शरीर क्षत-विक्षत हो गया। लोगों ने दुर्घटना के लिए सर्विस रोड पर गलत व अवैध रूप से खड़े ट्रक व सीएनजी टैंकर को जिम्मेदार ठहराया। हादसे की सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव उठाने का प्रयास किया तो लोग भड़क गए। पुलिस से नोकझोंक भी हुई। थाना रिफाइनरी प्रभारी अजय वर्मा ने बताया कि लोगों को समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें