फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: युवक ने सीएम योगी को दी जान से मारने की धमकी, पकड़ने गई पुलिस तो चला दी गोली; ऐसे में पकड़ में आया

धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 20 Sep 2025 03:44 PM IST

जमीन विवाद के मामले में कार्रवाई नहीं होने से परेशान युवक ने मुख्यमंत्री को गोली मारने की धमकी देते हुए वीडियो वायरल कर दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को दीनदयाल धाम में आयोजित स्मृति महोत्सव में भाग लेने पहुंचे थे। इसी दौरान मांट के नगला हरदयाल निवासी सुनीत उर्फ गटुआ ने देसी पिस्टल को अपनी कनपटी पर लगाकर सोशल मीडिया पर वीडियो डाल दिया। इसमें वह कह रहा है कि अगर मुख्यमंत्री ने उसकी सुनवाई नहीं की तो वह उन्हें गोली मार देगा और बाद में खुद भी आत्महत्या कर लेगा। कुछ ही देर में वीडियो वायरल होने लगा। शाम करीब 4 बजे मांट थाने की पुलिस गांव पहुंची तो आरोपी छत पर भाग गया। उसने पुलिसकर्मियों को देखते ही फायर कर दिया। इस पर पुलिसकर्मी सहम गए। सूचना पर सीओ मांट आशीष कुमार और एसडीएम भी फोर्स के साथ पहुंच गए। आरोपी ने पुलिसकर्मियों को देखकर दोबारा से तीन से चार राउंड फायरिंग कर दी। इस पर पुलिस ने आरोपी को समझाया कि वह नीचे उतर आए, लेकिन वह तैयार नहीं हुआ। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के आसपास के घरों को खाली करवाया। परिवारीजन को सुरक्षित स्थान पर भेजा। कई पुलिसकर्मियों ने आसपास की छतों पर मोर्चा संभाला तो वह खुद को गोली मारने की धमकी देने लगा। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आरोपी छत से कूदकर भागने लगा तो पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया। उसके पास से देसी पिस्टल, कारतूस बरामद किए गए हैं। एसपीआरए सुरेशचंद रावत ने बताया कि सीएम को धमकी देने के आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से देसी पिस्टल व कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें